कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज

By सुयश भट्ट | Dec 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है।  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आपत्ति पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। और कांग्रेस आरोप लगा रही है कि गोडसे समर्थकों को दिक्कत शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति, कहा - यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है 

कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि साधु के आवरण में शैतान कालीचरण की CG पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण!वे राजनैतिक आधार पर अपराधियों का करते हैं बचाव,क्या यह संवैधानिक आचरण हैं? गृहमंत्री बताएं क्या वे कालीचरण के बयान से सहमत हैं?

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलुजा ने ट्वीट कर कहा कि कालीचरण महाराज की गिरफ़्तारी पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई। बड़े शर्म की बात है कि गृह मंत्री इस कार्यवाही का स्वागत करने की बजाय इस पर सवाल उठा रहे हैं। क़ायदे से एमपी पुलिस को ख़ुद उन्हें गिरफ़्तार करना चाहिये था, लेकिन लगता है कि शिवराज सरकार उन्हें संरक्षण दे रही थी।

इसे भी पढ़ें:MP के खजुराहो से गिरफ्तार हुए धार्मिक नेता कालीचरण महाराज 

वहीं इंदौर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने कालीचरण का पुतला दहन किया है। शहर के हर वार्ड में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया।

दरअसल कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर पुलिस ने लोकल पुलिस या मप्र ग्रह विभाग को सूचना नहीं दी थी। नियमों के तहत लोकल थाना में जानकारी देना होता है।

प्रमुख खबरें

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

Varsha Gaikwad ने Maharashtra सरकार को घेरा, Mumbai Congress दफ्तर में पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Delhi Protest से पहले Saurav Das और Abhijeet Dipke को गिरफ्तार करने की तैयारी, CJP का आरोप