आखिरी ओवर में पोलार्ड ने जड़े चार छक्के, पंजाब के खिलाफ जीत के बाद बोले, पता था कि कुछ भी कर सकते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के मैच में हार्दिक पंड्या के साथ आखिरी 23 गेंद में 67 रन जो़ड़ने के बाद कहा कि उन्हें पता था कि आखिरी चार ओवर में कुछ भी संभव है। मैन आफ द मैच पोलार्ड ने कहा ,‘‘ आपको हालात के अनुरूप खेलना है। गेंदबाजों को देखकर तय करना है कि हर ओवर में कितने रन बना सकते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आज हार्दिक ने आकर अपनी ताकत दिखाई। हमें पता है कि आखिरी चार ओवर में कुछ भी संभव है।’’ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने स्वीकार किया कि उन्हें एक अतिरिक्त गेंदबाज को उतारना होगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश