Kolkata Rape And Murder Case । मुख्य आरोपी संजय रॉय का जेल में किया जा रहा है Polygraph Test, सच आएगा सामने!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

नयी दिल्ली। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय का ‘‘पॉलीग्राफ टेस्ट’’ कोलकाता की प्रेजीडेंसी जेल में किया जा रहा है जहां वह बंद है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोलकाता में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय में दो ओर लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आदित्यनाथ ने एकीकृत पेंशन योजना, विज्ञान धारा को मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि स्थानीय पुलिस ने प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था और जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल से छेड़छाड़ की जा चुकी थी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदियों से बातचीत की

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस ने रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया था। इस घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा