अनार के छिलके का चमत्कार देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, काले दाग-धब्बे होगें दूर

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 29, 2024

बिजी लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोगों के पास अपने स्किन केयर के लिए भी टाइम नहीं है। ऐसे में हम सभी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और ब्यूटी सैलून से स्किन ट्रीटमेंट कराते है। स्किन ट्रीटमेंट के बाद त्वचा में निखार तो आता लेकिन केमिकल की वजह से कुछ दिन बाद त्वचा बेजान और रंगत खो देती है।कई बार तो चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। इससे बेहतर है घरेलू उपाय से स्किन को ग्लोइंग बनाना। वैसे तो अनार के दाने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ इसके छिलकों को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार के छिलके आपके चेहरे की चमक बढ़ाने के काम आते हैं। आइए कैसे इसका यूज करें।

अनार के छिलको का इस्तेमाल ऐसे करें

स्किन पर अनार के छिलकों को इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अनार के छिलकों को लें और इसे अच्छी तरह से धो लें। इसे आप एक छन्नी में डालें और इसका सारा पानी पूरी तरह से निकल दें। इसके बाद छिलकों को एक सूती कपड़े पर फैलाएं और अच्छी तरह से सूखने के लिए रख दें। आप इसे धूप में सूखाएं। ये जब अच्छे से सूख जाए और एकदम कड़क हो जाए। इसके बाद आप इनको मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का यूज आप घरेलू रेमेडीज में कर सकते हैं।

इन तरीकों से अनार के छिलकों का प्रयोग करें

दही में मिलाएं

एक चम्मच पाउडर को डेढ चम्मच दही के साथ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने पर लगा लें।  10 मिनट लगा रहने के बाद इसे हाथों से गीला करें और फिर चेहरे की मसाज करते हुए हटा दें।

ओट्स के साथ इस्तेमाल करें

इतना ही नहीं, चेहरे को स्क्रब करने के लिए आप इसे ओट्स के साथ मिला सकते हैं। इसके लिए ओट्स पाउडर, अनार छिलके का पाउडर, शहद और दूध के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और स्क्रबिंग करें। डेड स्किन निकालने और दाग-धब्बे हटाने का ये अच्छा तरीका है। 

गुलाब जल के साथ मिलाएं

फेस पैक बनाने के लिए अनार के छिलकों को गुलाब जल के साथ भी मिक्स करें।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख