पोम्पियो ने भारत को विश्वास की कसौटी पर खरा उतरे गिने चुने देशों में एक कहते हुए बताया महत्वपूर्ण साझेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में हाल ही में भारत के खिलाफ चीन की सेना द्वारा ‘‘शुरू की गई’’ झड़पें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी)के ‘‘अस्वीकार्य व्यवहार’’ का नवीनतम उदाहरण है। उन्होंने टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित करने के भारत के निर्णय की प्रशंसा की और कहा कि ये भारत के लोगों के लिए ‘‘सुरक्षा खतरा’’ हैं। पोम्पियो ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हमारे जैसा लोकतंत्र मिलकर काम करे, खासकर तब जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी स्पष्ट रूप से चुनौतियां पेश कर रही है।’’ उन्होंने भारत को विश्वास की कसौटी पर खरा उतरे गिने चुने देशों में एक बताते हुए कहा कि नयी दिल्ली एक महत्वपूर्ण साझेदार है और राष्ट्रपति ट्रंप की विदेश नीति में एक अहम स्तंभ है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें इस बात का जिक्र करते हुए खुशी हो रही है कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में और वैश्विक स्तर पर अमेरिका के रक्षा एवं सुरक्षा साझेदार के रूप में उभर रहा है। ’’ पोम्पियो ने कहा, ‘‘हमारी आधारभूत परियोजनाएं, हमारी आपूर्ति श्रृंखला, हमारी संप्रभुता और हमारे लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सभी कुछ खतरे में हैं। काश हम इसे झुठला सकते।’’ उन्होंनेअमेरिका भारत व्यावसायिक परिषद् की वार्षिक ‘इंडिया आइडियाज समिट’ के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए यह कहा। 

प्रमुख खबरें

Indian Market से FPI का मोहभंग, कमजोर रुपए और वैश्विक संकेतों से अब तक ₹14,231 करोड़ निकाले

Shehbaz Sharif के तीखे तेवर, कहा- Pakistan अब ‘‘एक जिम्मेदार राष्ट्र’’, हर हमले का देंगे जवाब

Sunil Chhetri बने ISL King, 195वां मैच खेलकर तोड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टीम को भी दिलाई जीत

PM Modi का Congress पर हमला, कहा- इनकी किताब में Governance का Chapter ही नहीं, सिर्फ धोखा है