ईरान की उकसावे की कार्रवाई का ‘‘त्वरित एवं निर्णायक’’ जवाब देगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि वह या उसकी ओर से कोई और अमेरिकी हितों या नागरिकों पर किसी भी प्रकार हमला करता है उसका ‘‘त्वरित एवं निर्णायक’’ जवाब दिया जाएगा। पोम्पिओ ने एक बयान में कहा कि तेहरान में सत्ता को यह समझना चाहिए कि यदि वे या उनकी ओर से कोई ओर अमेरिकी हितों या नागरिकों के खिलाफ किसी भी प्रकार से हमला करता है तो अमेरिका त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई करके उसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ईरान को हमारे संयम को संकल्प की कमी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: ईरान ने जानबूझकर परमाणु समझौते पर अस्पष्ट घोषणा की: पोम्पिओ

पोम्पिओ ने आरोप लगाया कि ईरान ने हालिया सप्ताह में अपने कदमों और बयानों से तनाव और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों का रुख साफ है: ‘‘हम युद्ध नहीं चाहते’’। उन्होंने कहा कि लेकिन 40 वर्षों से अमेरिकी जवानों की हत्या, अमेरिकी केंद्रों पर हमले और अमेरिकियों को बंदी बनाया जाना इस बात की लगातार याद दिलाते हैं कि हमें अपनी रक्षा में कदम उठाने ही होंगे।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला