चीन की आर्थिक मदद की वजह से वेनेजुएला में संकट बढ़ा : पोम्पिओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

सैंटियागो। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि चीन द्वारा वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार को आर्थिक मदद मुहैया कराने से इस देश में संकट और गहरा हो रहा है। पोम्पिओ ने लातिन अमेरिका की चार देशों की यात्रा चिली से शुरू की। उन्होंने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा से अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और वनेजुएला संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

वेनेजुएला में बेलगाम मंहगाई, खाद्य पदार्थों और दवाई की कमी तथा अनेक कठिनाइयों के चलते वेनेजुएला के करीब 30 लाख लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि मादुरो की सरकार को चीन की ओर से मिल रही आर्थिक मदद की वजह से वेनेजुएला में संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चीन ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है और इसके बदले में कोई शर्त नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि मादुरो ने उस धन का इस्तेमाल अपने सहयोगियों को देने, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को कुचलने के लिए किया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह