पूनम पांडे ने लगाया अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, 13 दिन पहले हुई थी शादी

By रेनू तिवारी | Sep 23, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने अभी हफ्तेभर पहले अपनी शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। पूनम ने अपनी वीडियो को शूट और डायरेक्ट करने वाले सैम बॉम्बे के साथ सात फेरे लिए थे। शादी को अभी 12 दिन भी नहीं पूरे हुए कि पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12, इस दिन से होने जा रहा है शुरू

दक्षिण गोवा के एसपी पंकज कुमार सिंह ने सैम बॉम्बे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और अपने बयान में कहा कि सैम बॉम्बे को गिफर्तार कर किया गया है। सैम के खिलाफ उनकी पत्नी पूनम पांडे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है कि सैम पूनम को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सैन ने पूनम के साथ मारपीट भी की है और उनका उत्पीड़न भी किया है, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।

पूनम पांडे और सैम बॉन्बे की शादी 10 सितंबर 2020 को हुई थी। दोनों अपने हनीमून और फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा गये थे। जहां दोनों के बीच अनबन हुई और पूूनम ने पुलिस में शिकायत करवा दी। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल