देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने के लिए हो सकेगा POP का इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने वापस लिया रोक वाला फैसला

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2025

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को जनवरी में दिए अपने उस आदेश को वापस ले लिया, जिसके तहत उसने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी गणपति की मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने अधिवक्ता अभिनंदन वैज्ञानिक के माध्यम से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा दायर हलफनामे पर गौर किया।

इसे भी पढ़ें: परिवार से कर सकेगा बात, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को मिली कोर्ट से मिली इजाजत

महाराष्ट्र सरकार ने सीपीसीबी को पत्र लिखा, जिसके बाद इस मुद्दे पर विचार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई, जिसने कहा कि पीओपी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, उन्हें प्राकृतिक जल निकायों में विसर्जित नहीं किया जा सकता है। सीपीसीबी ने यह भी कहा कि पीओपी के संबंध में 2020 में उसके द्वारा जारी दिशा-निर्देश वैधानिक प्रकृति के नहीं थे, केवल अनुशंसात्मक थे। इस सुनवाई के बाद पीठ ने कहा कि यह अपने ही अधिकार को कमजोर करने का एक क्लासिक मामला है। अदालत कह रही है कि आपके पास शक्ति है, आप मना कर रहे हैं। हालांकि, सीपीसीबी द्वारा ऐसा कहे जाने पर महाराष्ट्र के महाधिवक्ता डॉ. बीरेंद्र सराफ ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट करने के लिए समय मांगा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद