हत्या और रेप के आरोपी लड़के से की पॉप सिंगर निकी मिनाज ने शादी

By रेनू तिवारी | Oct 24, 2019

पॉप सिंगर निकी मिनाज काफी समय से केनेथ पेटी के साथ रिलेशनशिप में थी। कॉन्सर्ट, स्टेज शो में अकसर निकी मिनाज केनेथ पेटी के साथ ही नजर आती थी। अब खबरें आ रही हैं कि निकी मिनाज ने बॉयफ्रेंड केनेथ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। हाल ही में  इंस्टाग्राम पर निकी मिनाज ने एक वीडियो शेयर की है जिससे ये साफ हो रहा है कि  निकी मिनाज ने शादी कर ली। वीडियो शेयर करते हुए निकी ने लिखा- "ओनिका तान्या मराज-पेटी 10.21.19"। निकी ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वे आने वाले दिनों मे वे केनेथ से शादी करने वाली हैं। निकी मिनाज अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेटी को लेकर पोस्ट करती है। पेटी के साथ निकी मिनाज पिछले साथ यानी 2018 में रिलेशनशिप में आयी थी तब से दोनों साथ नजर आते रहे है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर की नई मर्सिडीज़ कार का श्री देवी से क्या कनेक्शन है?

आपको बता दें कि निकी मिनाज का असली नाम ओनिका तान्या मरज-पेटी है सिंगिंग इंडस्ट्री में आने के बाद उनका नाम निकी मिनाज पड़ा। 2009 में यंग मनी एंटरटेनमेंट के साथ हस्ताक्षर करने के बाद, मिनाज ने अपना पहला स्टूडियो एल्बम, पिंक फ्राइडे (2010) जारी किया, जो यूएस बिलबोर्ड 200 पर नंबर एक पर पहुंच गया और अंतत रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (RIAA) द्वारा ट्रिपल प्लैटिनम प्रमाणित किया गया।  उनका दूसरा एल्बम, पिंक फ्राइडे: रोमन रीलोडेड, 2012 में रिलीज़ किया गया था और कई देशों में नंबर एक पर शुरुआत की गई थी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बॉलीवुड सेलेब्स ने डाला अपना वोट, जनता से की घर से बाहर निकलने की अपील

केनेथ पेटी एक संगीत उद्योग के पेशेवर हैं जिन्होंने निकी मिनाज के साथ अपने संबंधों के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। अमेरिकी रिपोर्टों के अनुसार, केनेथ पेटी एएक पंजीकृत यौन अपराधी है, जिसने नरहत्या और 16 वर्षीय लड़की के बलात्कार का प्रयास किया था।

 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल

Maharashtra Local Body Polls 2025: महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी