पोप ने सेंट पीटर्स बासिलिका चर्च में 19 लोगों को पादरी की उपाधि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2019

वेटिकन सिटी । पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स बासिलिका चर्च में 19 लोगों को विधिवत पादरी की उपाधि दी।इनमें ज्यादातर इटली के रहने वाले हैं, लेकिन इसमें क्रोएशिया, पेरू, हैती और जापान के सदस्य भी हैं। उनकी उम्र 25 से 46 साल तक है।

सफेद रंग की पारंपरिक पोशाक पहने ये लोग तीन पंक्तियों में खड़े हुए थे और उन्हें एक एक करके बुलाया गया।फ्रांसिस ने परंपरा के अनुसार सवाल किया कि वे पादरी बनने लायक हैं या नहीं। पोप ने उनसे उनके मिशन को ‘‘आनंदपूर्वक और सदभावना’’ के साथ पूरा करने तथा धर्म के अनुयायियों के साथ ‘‘दयालु भाव से काम करने’’ को कहा।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन