विजयादशमी पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, जनसंख्या नीति पर फिर से होना चाहिए विचार

By अनुराग गुप्ता | Oct 15, 2021

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का आज 96वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान मंच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन हम स्वतंत्र हुए उस दिन स्वतंत्रता के आनंद के साथ हमने एक अत्यंत दुर्धर वेदना भी अपने मन में अनुभव की वो दर्द अभी तक गया नहीं है। अपने देश का विभाजन हुआ, अत्यंत दुखद इतिहास है वो, परन्तु उस इतिहास के सत्य का सामना करना चाहिए, उसे जानना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: 5 स्वयंसेवकों के साथ दशहरे के दिन RSS के गठन की रोचक कहानी, जानिए इस दिन क्यों की जाती है शस्त्र पूजा 

संघ प्रमुख ने कहा कि सीमा पार से अवैध घुसपैठ पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। राष्ट्रीय नागरिक पत्रिका का निर्माण कर इन घुसपैठियों को नागरिकता के अधिकारों से वंचित किया जाए।उन्होंने कहा कि मंदिरों की ज़मीन बेची गई। मंदिरों की संपत्ति हड़पी जाती है। जिन लोगों को हिंदू देवी देवताओं पर श्रद्धा नहीं है, उनके लिए हिंदू मंदिरों की संपत्ति का इस्तेमाल किया जाता है। हिंदुओं को भी आवश्यकता है, वह संपत्ति उनपर नहीं लगाई जाती है।यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John