अश्लील फिल्मों का मामला : अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी ? एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने दिया यह बयान

पुलिस ने दावा किया कि उसने कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त किया है और इसमें मौजूद सामग्रियोंकी जांच जरूरी है और साथ ही उनके कारोबारी सौदों एवं लेन-देन को भी देखना होगा। कुंद्रा के अलावा, पुलिस ने दूसरे आरोपी रयान थोरपे को भी अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन