अब जमाना है पॉकेट एसी का, चलेगा नॉनस्टॉप बिना बिजली इस्तेमाल किये

By विंध्यवासिनी सिंह | Jun 18, 2024

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आपके पास एक बहुत ही छोटू सा AC हो जिसे आप कहीं भी लेकर जा सकते हैं। गर्मी अपने प्रचंड रूप में है तो अगर आप अपने घर या ऑफिस में रहते हैं तो फिर वहां पर AC होता है, लेकिन अगर आप रोजाना बाहर निकलते हैं, बाइक से ट्रैवल करते हैं तो आपको गर्मी कई बार जलाने लगती है।  

इसे भी पढ़ें: कॉल पर ट्रूकॉलर का AI करेगा आपकी आवाज में बात, जानें कैसे करें फीचर का उपयोग

इसका नाम है Sony Reon pocket 5 जी हां! और इसकी कीमत की अगर बात की जाए तो यह ₹9000 में आपको मिल सकता है। सोनी की ऑफिशल वेबसाइट से इसे आप खरीद सकते हैं। 

सबसे बड़ी बात है कि एक का यह छोटा वर्जन फुल चार्ज में तकरीबन 17 घंटे तक चल सकता है। यह रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है। इलेक्ट्रिसिटी द्वारा यह चार्ज होता है और एक लंबे समय तक अपनी गर्दन पर पहन कर आप इसको बाहर निकाल सकते हैं। अगर इसकी कूलिंग लेवल की बात की जाए तो यह AC 5 कूल लेवल के साथ आएगा।

  

पॉकेट या फिर शर्ट के कॉलर में आप इसको लगाकर बाहर निकाल सकते हैं। यह AC थर्मामीटर के साथ आता है इसके रेयर में आपको टेंपरेचर ह्यूमिडिटी और मोशन सेंसर मिलते हैं। यह कॉलिंग और हीटिंग मोड दोनों के साथ आता है, मतलब की न केवल गर्मी में बल्कि ठंडी में भी आप इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको रेयान पॉकेट एप से कनेक्ट करना पड़ता है और इस आधार पर आप चला सकते हैं। 

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

Election Commission के आदेश पर TMC ने भेजे नए नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला