Portfolio Allocation In Modi Cabinet: सरकार नई, जोश वही, तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक, अब मंत्रियों के पोर्टफोलियो की बारी

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को शपथ दिलाई। नई दिल्ली में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में विश्व नेताओं, व्यापार, मनोरंजन उद्योग के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर चल रही है। नए शामिल किए गए मंत्रियों को विभागों का वितरण भी किया जाना है। कैबिनेट की मीटिंग में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2 करोड़ लोगों को घर देने की बात है उस पर संस्तुति होगी। इसके साथ ही संसद का एक सत्र बुलाया जाएगा। जिसमें 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। नए स्पीकर का चुनाव होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को संयुक्त संबोधन होगा। 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ