मुंबई में आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरा, दो वरिष्ठ नागरिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

दक्षिण मुंबई में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से दो बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना चिरा बाजार इलाके में जे एस एस रोड पर आत्माराम बिल्डिंग में हुई और इसकी सूचना सुबह 6.23 बजे दमकल विभाग को दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पहली मंजिल पर स्थित एक घर में रसोई का एक हिस्सा गिरकर भूतल पर आ गिरा। इस हादसे में दो निवासी ठक्करजी गाला (75) और गुणवंती गाला (71) घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि गुणवंती गाला को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बचाव कार्य और सहायता के लिए अग्निशमन विभाग, पुलिस, नगर निकाय के कर्मचारी और महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के अधिकारियों को तैनात किया गया।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील