Vastu Tips: घर में बढ़ेगी सकारात्मकता और खत्म होगी आर्थिक तंगी, अपनाएं ये वास्तु उपाय

By अनन्या मिश्रा | Jan 22, 2025

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दिशा और उसमें रखी जाने वाली वस्तुओं की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। इसलिए माना जाता है कि घर के निर्माण के समय वास्तु के नियमों का खास पालन करना चाहिए। क्योंकि अगर वास्तु नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और जीवन में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप बिना किसी खर्च के घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए करें उपाय

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 January 2025 | आज का प्रेम राशिफल 29 जनवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

धन रखने की सही दिशा

दक्षिण-पश्चिम दिशा को धन रखने के लिए सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में अलमारी, तिजोरी और कीमती आभूषणों को रखने से आर्थिक वृद्धि होती है। वहीं दक्षिण या पश्चिम दिशा में धन रखने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आर्थिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

घर के मध्य भाग रखें खाली

घर के मध्य भाग को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली होना चाहिए। क्योंकि घर का मध्य भाग सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। अगर आप घर के इस हिस्से में कोई सामान रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। वहीं इस हिस्से को खाली और साफ-सुथरा रखने से परिवार के सभी सदस्यों में आपसी तालमेल और प्रेम भाव बना रहता है। 

लाफिंग बुद्धा का महत्व

वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप घर में लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। यह सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसको घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह होता है। घर के मुख्य द्वार, पूर्व दिशा, उत्तर-पूर्व दिशा या बच्चों के स्टडी रूम में लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं।

तुलसी के उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा और इसकी जड़ घर की निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होती है। लाल कपड़े में तुलसी की जड़ बांधकर घर के मुख्य द्वार लटकाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

स्वास्तिक

वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम, सिंदूर या चंदन से स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक 9 इंच लंबा और चौड़ा बनाना शुभ होता है। यह उपाय निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है।

घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से वास्तु दोष समाप्त होता है और घर में सुख-सौभाग्य व समृद्धि आती है।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर

बता दें कि घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा नहीं है, तो आप दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप मुख्य द्वार पर पंचधातु का पिरामिड भी लगा सकते हैं। इससे वास्तु दोष दूर होता है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में Petrol-Diesel और LPG Supply की कोई कमी नहीं

अफसरों के नाकारापन से नहीं थमेंगे नालंदा मंदिर जैसे हादसे

तेल की तलवार और कूटनीति की ढाल: पश्चिम एशिया संकट में भारत की अग्निपरीक्षा