कोलेबीरा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

रांची। झारखंड के कोलेबीरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले उपचुनाव में भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। हत्या के एक मामले में झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को सुनाये जाने के बाद रिक्त हुई कोलेबीरा विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होना है। इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें भाजपा के बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास के मोबाइल में नहीं आया BSNL का नेटवर्क, अधिकारी गिरफ्तार

इनके अलावा सेंगेल पार्टी के अनिल कंदुलना एवं निर्दलीय बसंत डुंगडुंग भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन उपचुनावों में कांग्रेस की लाख कोशिशों के बावजूद मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उसके उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया तथा झारखंड पार्टी के अयोग्य ठहराये गये विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इससे माना जाता है कि राज्य में विपक्षी एकजुटता को गहरा धक्का लगा है।

प्रमुख खबरें

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi