कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार, बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार होने से शीतलहर से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि पूरी कश्मीर घाटी में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार रात शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में 80 सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं बहाल

अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.0 डिग्री सेल्सियस था, जो चार डिग्री सेल्सियस के सुधार के साथ बुधवार रात शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना जतायी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के लिए नया सवेरा लेकर आया है साल 2020

अधिकारी ने कहा, आज (बृहस्पतिवार) शाम से कश्मीर के मैदानी इलाकों, द्रास, ज़ोजिला और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी और जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।  बारिश के आसार के चलते श्रीनगर - जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-रामबन में भूस्खलन होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

American Air Force ने एआई संचालित एफ-16 लड़ाकू जेट उड़ाया

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत

Hyderabad Police ने अमित शाह के खिलाफ ‘आचार संहिता उल्लंघन’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने में विफल रहे: Hardik Pandya