दिल्ली में आंधी के साथ बारिश आने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

दिल्ली में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर में न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 72 प्रतिशत दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 95 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री