पोस्ट कोविड बेड्स का वर्गीकरण अस्पताल के कोविड बेड्स कैटेगरी के अन्तर्गत एक सब कैटेगरी के रूप में प्रदर्शित हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नोडल अधिकारी रोशन जैकब ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 से प्रभावित मरीजों की संख्या में कमी के दृष्टिगत कई अस्पतालों ने कोविड के लिए आरक्षित बेड्स की संख्या कम की गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड उपचारित कई मरीज श्वसन सम्बन्धी परेशानी या अन्य पोस्ट कोविड सिमटम्स के आधार पर अस्पताल में भर्ती हेतु कमाण्ड सेण्टर से सम्पर्क करते हैं। ऐसे में पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज हेतु मेडिकल कालेज एवं निजी अस्पतालों में बेड्स उपलब्ध होना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक होगा कि अस्पतालों द्वारा पब्लिक व्यू पोर्टल पर उनके द्वारा पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित बेड्स का ब्योरा भरा जाये, जिससे कि जिला कमाण्ड सेंटर द्वारा ऐसे मरीजों की भर्ती में सहयोग हो पायें।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी