Disha Salian Case में बदल गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट? पेन ड्राइव से खुल गए कई राज, क्या बढ़ने वाली है आदित्य ठाकरे की मुश्किलें

By अभिनय आकाश | Apr 02, 2025

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस में दो तततकालीन सहायक पुलिस आयुक्त रहे एपी निपुंगे और भीमराज घाटगे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के साथ मिलकर उनके वकील निलेश ओझा को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें बेहद ही संवेदनशील सबूत शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि इस पेन ड्राइव में दिशा सालियान की मौत और इसके बाद के कवरअप को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी है। इन पेन ड्राइव में तस्वीरें, फोटो और स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज और दूसरे कई अहम दस्तावेज भी शामिल हैं। जो मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और दूसरे पुलिस आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोपों की तरफ इशारा करते हैं। इन सबूतों में ये दावा किया गया है कि दिशा की हत्या को आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानबूझकर हेरफेर किया गया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

 यह दावा किया जा रहा है कि दिशा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला हो सकता है। चर्चा है कि अहम साक्ष्य अगर सार्वजनिक हो जाती है, तो इसके आने के बाद जांच एजेंसियों पर दिशा मौत प्रकरण की नई सिरे से जांच करने का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इस चर्चित प्रकरण की सच्चाई भी लोगों के सामने आ जाएंगी। दिशा के पिता सतीश सालियान ने सीन रिक्रिएशन की मांग की है क्योंकि दिशा एक इमारत से 25 फीट की दूरी पर वो भी पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर नहीं बल्कि उसके बगल में गिरी थी। अगर वो इमारत की छत से गिरी होती तो 25 फुट दूर जाकर कैसे गिरती। ऐसा हो ही नहीं सकता और इसके पीछे बड़ी साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी