पोस्टमॉर्टम की हुई वीडियोग्राफी, जुटाए जा रहे सबूत, अंकिता मर्डर केस में SIT हेड ने क्या-क्या बताया?

By अभिनय आकाश | Sep 29, 2022

अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, उसकी सभी कोणों से जांच की जा रही है ताकि उसके हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके। हरिद्वार के नगरपालिका मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर होटल संचालकों को नेटिस जारी किया गया है और अगर कोई अवैध होटल चलाया जा रहा है तो उस पर शिंकजा कसा जाएगा। कल हमने 25 होटल संचालकों को और आज 35 संचालकों को नोटिस जारी किया है। सभी को 1 और 11 अक्टूबर को ज़रूरी दस्तावेज़ के साथ बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अंकिता की मौत पर राहुल का बयान, Prostitute बनने से इनकार करने पर हुई हत्या, बीजेपी इसी तरह करती है महिलाओं के साथ व्यवहार

बता दें कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास एक रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट भंडारी की कथित तौर पर रिसॉर्ट मालिक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि 22 सितंबर को राजस्व पुलिस से मामले को नियमित पुलिस बल को सौंपे जाने के 24 घंटे के भीतर रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) तेजी से सबूत इकट्ठा कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल