ISIS की मैग्जीन पर छपी भगवान शिव की कटी सिर की फोटो, इस मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा

By निधि अविनाश | Nov 24, 2021

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस की इंडिया-सेंट्रिक ऑनलाइन प्रोपेगेंडा मैग्जीन में हाल ही में एक पोस्ट में भगवान शिव की एक सिर कटी वाली प्रतिमा की तस्वीर लगाई गई है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, 123 फीट लंबी प्रसिद्ध शिव मूर्ति कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ जिले के मुरुदेश्वर शहर के समुद्र तट पर स्थित है और यह बेहद ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल में से आक मानी जाती है। ISIS द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो के शेयर से कई जहगों पर तनावपूर्ण माहौल भी बन रहा है। कर्नाटक में सांप्रदायिक रूप से काफी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: ISIS से मिली गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

बता दें कि,  मुरुदेश्वर शहर भटकल शहर के बहुत करीब है और यह शहर भारतीय खुफिया एजेंसी की निगरानी में रहता है। आतंकी यासीन भटकल भी बटक शहर का रहने वाला है। मैगजीन के फ्रंट पेज पर भगवान शिव जी की मुर्ती है और शिव जी के सिर की जगह ISIS का झंडा लगा हुआ है। फोटो के नीचे इंगलिश में लिका है कि, It Is time to break the false god!

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद