अपना रेडियो के विशेष कार्यक्रम का पोस्टर लोकार्पित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगा सीरीज का प्रसारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस ​दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने 'अपना रेडियो 96.9 एफएम' द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए विशेष रेडियो कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर अपना रेडियो की प्रभारी प्रो. (डॉ.) संगीता प्रणवेंद्र भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें: IIMC महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा, सत्य और प्रकाश की ओर ले जाना वाला उत्सव है दीपावली

इस रेडियो सीरीज में देश के 6 कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों द्वारा विभिन्न भाषाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इस क्रम में 'अपना रेडियो 96.9 एफएम' हिंदी भाषा में 52 एपिसोड्स का निर्माण एवं प्रसारण करेगा। इन सभी कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता को भी ध्यान में रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास इन कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य है। 

इसे भी पढ़ें: प्रो. बलदेव भाई शर्मा पर केंद्रित पुस्तक का 12 नवंबर को होगा लोकार्पण, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे शामिल

कार्यक्रमों का निर्माण विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. नकुल पाराशर एवं कम्युनिटी रेडियो विशेषज्ञ डॉ. आर. श्रीधर के निर्देशन में किया गया है। 'अपना रेडियो 96.9 एफएम' से कविता शर्मा, फरजीन सुल्तान, शीनम मेहता एवं शशांक शेखर ने इन कार्यक्रमों का निर्माण किया है।

प्रमुख खबरें

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी

Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: न सितारे न शोर, सिर्फ 5 बच्चों के सामने सादगी से की शादी