मतगणना स्थगित होने से सरकार को ईवीएम से छेड़छाड़ करने का पर्याप्त समय मिलेगा: Prithviraj Chavan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना स्थगित होने से सरकार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ‘‘छेड़छाड़ करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।’’

मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को सभी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को कराने का मंगलवार को निर्देश दिया।

चव्हाण ने इस संबंध में कहा, ‘‘(ईवीएम वाले) बक्से 16-17 दिनों तक कुछ गोदामों में रखे रहेंगे और सरकार को उनके साथ छेड़छाड़ करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।’’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोगों का चुनावी प्रक्रिया से विश्वास उठ रहा है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा

UK Citizenship हासिल करने में भारतीय सबसे आगे, ब्रिटेन में स्थायी निवास में भी 51% उछाल

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ