शरीर में पोटेशियम की कमी को दूर करते हैं यह आहार

By मिताली जैन | Mar 08, 2019

शरीर की कार्यप्रणाली के सही तरह से संचालन के लिए यह बेहद जरूरी है कि सभी तरह के पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो। इन सभी पोषक तत्वों में से एक है पोटेशियम। यह शरीर में पाया जाने वाला तीसरा सबसे प्रचुर खनिज है। यह न केवल शरीर में इलेक्टोलाइट संतुलन को बनाए रखता है, बल्कि हृदय, गुर्दे, मस्तिष्क और मांसपेशियों के उतकों के सही तरह से कामकाज के लिए भी बेहद आवश्यक है। अगर रक्त में पोटेशियम की कमी हो जाती है तो इससे सिरदर्द, दिल की धड़कन व अन्य कई तरह की परेशानियां खड़ी हो जाती है। ऐसे में इन परेशानियों से बचने का एकमात्र तरीका है कि भोजन में पोटेशियम समृद्ध खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

सफेद बीन्स

सफेद बीन्स पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है और मात्र इसके जरिए ही पोटेशियम की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है। एक कप सफेद बीन्स में करीबन 3636 मिलीग्राम पोटेशियम और 673 कैलोरी पाई जाती है। इसके अतिरिक्त सफेद बीन्स फाइबर व फोलेट का भी एक अच्छा स्रोत माना गया है। आप अपने इवनिंग सूप में व्हाइट बीन्स को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं तेल, शरीर में होंगे यह बदलाव

पालक 

पालक में पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। एक कप अर्थात लगभग 30 ग्राम पालक में 167 मिलीग्राम पोटेशियम और 7 कैलोरी पाई जाती है। वैसे पालक पोटेशियम के अतिरिक्त आयरन और कैल्शियम का भी एक बेहतरीन स्रोत है। जहां आयरन हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ−साथ अनीमिया से बचाव करता है, वहीं कैल्शियम हडि्डयों व दांतों के लिए बेहद आवश्यक माना गया है। आप पालक को चाहे तो वेजिटेबल सलाद में शामिल करें या फिर इसके पत्ते को अपने ब्रेकफास्ट टोस्ट में लगाएं। वैसे पालक का सूप या स्मूदी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

एवोकाडो

एक एवोकाडो में लगभग 975 मिलीग्राम पोटेशियम व 322 कैलोरी पाई जाती है। वैसे एवोकाडो एकमात्र ऐसा फल है, जिसमें पोटेशियम के साथ−साथ हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो कोलेस्टॉल लेवल को घटाने के साथ−साथ आपके हृदय की रक्षा करते हैं। आप इस फल को यूं ही आसानी से खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेहत का साथी है आलू, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

केला

केले को पोटेशियम समृद्ध माना गया है। एक बडे़ केले में लगभग 487 मिलीग्राम पोटेशियम और 121 कैलोरी पाई जाती हैं। यह व्यक्ति की एनर्जी को एकदम से बूस्टअप करता है और साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचनतंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। आप केले को चाहें तो यूं ही खाएं या फिर इसकी स्मूदी बनाकर पिएं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली

पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !