गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म नहीं होगी, बीजेपी नेताओं के महाकुंभ स्नान पर खरगे का तंज

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाकुंभ दौरे को लेकर उन पर तीखा कटाक्ष किया और कहा कि शाह के गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी नहीं दूर होगी। भाजपा के खिलाफ व्यापक मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भगवा पार्टी के नेता कैमरों की खातिर गंगा नदी में डुबकी लगाने के लिए एक-दूसरे से होड़ कर रहे हैं। हालाँकि, खड़गे ने स्पष्ट किया कि वह किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने अपना हमला और तेज कर दिया और भाजपा-आरएसएस के लोगों को देशद्रोही करार दिया और कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोई मोदी जी को बताए की सेंचुरी नहीं लगवानी… डॉलर के सामने रुपये में गिरावट पर कांग्रेस का तंज

खरगे ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर महार जाति से आते थे, लेकिन मध्य प्रदेश में महार जाति को आरक्षण नहीं मिलता है।  यहां हमारी सरकार बनते ही महार जाति को Scheduled Castes (SCs) का दर्जा दिलाकर रहेंगे। महात्मा गांधी जी ने कहा था-'मैं एक ऐसे भारत के लिए काम करूंगा, जिसमें गरीब से गरीब भी ये महसूस कर सकें कि ये देश उनका है और इसके निर्माण में उनकी जोरदार आवाज है। ऐसे भारत में ऊंच-नीच का भेद नहीं होगा, सभी जातियां मेल-मिलाप से रहेंगी और छुआ-छूत के लिए कोई स्थान नहीं होगा। स्त्री और पुरुषों के समान अधिकार होंगे।' लेकिन अफसोस कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे लोग बापू के उसूलों को नहीं मानते।    

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार