डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की शक्ति एआई के साथ उपयोग करने पर हो जाती है 100 गुना : Vaishnav

By Prabhasakshi News Desk | Feb 25, 2025

मुंबई । केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगर आधार जैसे डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल कृत्रिम मेधा (एआई) उपकरण के साथ किया जाए तो इसकी ताकत 100 गुना बढ़ सकती है। आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम के प्रौद्योगिकी और नेतृत्व मंच एनटीएलएफ 2025 में वैष्णव ने कहा कि सरकार ने पहले ही डीपीआई (डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे) के साथ एआई उपकरणों का उपयोग शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अपना स्वयं का वृहद मॉडल बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रवर्तित योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने भारत के स्टार्टअप द्वारा अपना मॉडल विकसित करने में विश्वास भी जताया। वैष्णव ने कहा कि भारत यूरोपीय देशों की तरह कठोर रुख अपनाने के बजाय विनियमन के लिए प्रौद्योगिकी-कानूनी दृष्टिकोण अपना रहा है। मंत्री ने कहा कि जापान ने भारत में विकसित एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को पेटेंट दिया है।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े