कर्नाटक में पावर शिफ्ट! CM पद से इस्तीफे के बाद Siddaramaiah ने Delhi में सोनिया-राहुल से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि सिद्धरमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपने भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने राज्यसभा सीट लेने से पहले ही इनकार कर दिया है।

गांधी परिवार से मुलाकात के बाद वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भी मामलों पर चर्चा करेंगे। सिद्धरमैया की गांधी परिवार के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धरमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सरकार गठन को लेकर कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल के साथ अलग से चर्चा करेंगे। शिवकुमार के कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस कर्नाटक में पार्टी संगठन के पुनर्गठन पर भी काम करेगी, जिस पर शुक्रवार को चर्चा होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

पहले गले मिले, फिर मिलाया हाथ और भेंट किया संत तिरुवल्लुर की बुक का रूसी संस्करण, पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात

South Korea के पूर्व राष्ट्रपति Yoon Suk Yeol मरीन सैनिक मौत मामले में बरी

Avengers Endgame: Encore - 25 सितंबर को भारत में री-रिलीज होगी मार्वल की ब्लॉकबस्टर, मिलेगा Avengers: Doomsday का एक्सक्लूसिव फुटेज

एकतरफावाद के खिलाफ BRICS बनेगा मजबूत आवाज, Himanta Sarma का बड़ा दावा