Strong Planets In Kundali: शक्तिशाली ग्रह और आपका भाग्य, ज्योतिष के आईने में जानिए कैसा होगा आपका जीवन, क्या हैं संकेत

By अनन्या मिश्रा | Nov 25, 2025

अगर किसी जातक के जन्म के समय कोई भी ग्रह अति शक्तिशाली होता है, तो ऐसे जातक की आकृति, स्वरूप और स्वभाव प्रकृति भी उसी ग्रह के अनुसार होती है। ग्रहों भावों और राशियों का प्रभाव उस ग्रह के शक्तिशाली योगानुसार समझना होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में नौ ग्रहों का क्रम इस प्रकार होता है। 1- सूर्य 2- चंद्रमा 3- मंगल 4- बुध 5-गुरु 6- शुक्र 7- शनि 8- राहु 9- केतु। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।


अत्यधिक शक्तिशाली ग्रह का प्रभाव

अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य शक्तिशाली हो, तो ऐसा जातक चौकोर शरीर से युक्त होता है और उसका कद भी छोटा होता है। इस जातक के बाल ज्यादा लंबे नहीं होते हैं और ऐसा जातक पित्त स्वभाव से युक्त होता है वहीं अगर लग्न पर शुभ ग्रह की दृष्टि न पड़े, तो ऐसा जातक उच्छृंख स्वभाव वाला होता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 27 November 2025 | आज का प्रेम राशिफल 27 नवंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


अगर किसी जातक के जन्म के समय चंद्रमा शक्तिशाली हो, तो ऐसे जातक का मुख बहुत सुंदर यानी की चंद्रमा के समान होता है। ऐसा जातक सुंदर आंखों से युक्त होता है और मधुरभाषी होता है। यह लोग वात और कफ से युक्त होता है। प्रायः चन्द्र ग्रह के प्रभाव से युक्त जातक सर्दी जुकाम और जलतत्व की अधिकता से होने वाले कफ रोगों से पीड़ित होते हैं। इन जातकों में लड़ने की क्षमता बेहद कम होती है और चंद्रमा के प्रभाव से युक्त जातक का स्वभाव मधुर और कोमल होता है।


जिस जातक का मंगल ग्रह बलशाली होता है और मंगल के गुणों से युक्त होने पर जातक बहादुर और निडर होता है। अगर मंगल ग्रह पर पाप ग्रह की दृष्टि पड़े तो ऐसा जातक झगड़ालु होता है। 


वहीं जो जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं, वह हंसमुख और मजाकिया होते हैं। यह जातक निरंतर जवान नजर आते हैं और मधुरभाषी होते हैं। कभी-कभी इनकी आपत्तिजनक टिप्पणियां और व्यवहार का कोई बुरा नहीं मानता है। बुध बलवान वाले जातक छल और प्रपंच करने में चतुर होते हैं और इनके लिए अपने वादे पर लंबे समय तक टिकना मुश्किल होता है। यह त्रिदोष प्रकृति से युक्त होते हैं।


जिन जातकों के जन्म के समय बृहस्पति ग्रह प्रबल होता है और गुरु ग्रह से जन्म लग्न प्रभावित होता है। ऐसा जातक विवेकी, ऊंचे कद वाला, पित्त प्रकृति वाले, उच्च विचारों वाले, दृढ़ और स्थिर विचारों से युक्त होते हैं।


जिस जातक का लग्न भाव शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है। ऐसे जातक का रंग गेहुंआ, आकर्षक शरीर से युक्त और जल युक्त आंखों वाले होते हैं। यह जातक प्रेमी स्वभाव के होते हैं और विद्वानों का कहना है कि शुक्र सौंदर्य का ग्रह है। शुक्र ग्रह के बलवान होने पर जातक विलास, भोग, खर्च और मनोरंजन आदि करने की अधिक प्रवृत्ति पाई जाती है।


ऐसा जातक जो शनि ग्रह से प्रभावित होता है, वह आत्म-सम्मानी, एकांत प्रिय, दुर्बल और लंबे शरीर से युक्त होता है। इन जातकों के बाल शुष्क होते हैं और दांत मोटे होते हैं। यह प्रतिरोध करने की क्षमता रखते हैं और समयानुसार अपने दुश्मनों को नीचा दिखाते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate