20 सेकेंड तक जयशंकर को हैरानी से देखती रही ये शक्तिशाली महिला, पाक पर जवाब सुनकर आखिर में रहस्मयी तरीके से चेहरे पर आई मुस्कुराहट

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2025

अपनी हाजिर जवाबी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी वाकपटुता को लेकर तारीफ होती रहती है। उनकी विभिन्न मंचों पर हाजिरजवाबी और बयान  अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। लोगों को विदेश मंत्री एस जयशंकर का नो नॉनसेंस एटीट्यूड बेहद पसंद आता है। यानी सीधी बात नो बकवास। अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप में खड़े होकर पाकिस्तान का पोस्टमार्टम कर दिया है। एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ा बयान दिया है। इसी दौरान एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लेकर यूरोप को भी ऐसी नसीहत दे दी, जिसे सुनकर यूरोप की एक ताकतवर महिला भी हैरान हो गई। ये महिला 20 सेकेंड तक विदेश मंत्री जयशंकर को हैरानी से देखती रहीं। पाकिस्तान पर एस जयशंकर का बयान सुनती रहीं और आखिर में रहस्मयी तरीके से मुस्कुरा दी। ये मुस्कुराहट पाकिस्तान की बेइज्जती सुनकर थी या यूरोप को एस जयशंकर की नसीहत को सुनकर ये तो पता नहीं। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के विदेश मंत्रियों के संपर्क में हैं जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि इसे भारत-पाकिस्तान के रूप में नहीं, बल्कि 'भारत बनाम आतंकिस्तान' के रूप में देखें, तभी आप इसे सही तरीके से समझ पाएंगे। जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत मानता है कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूक्लियर (परमाणु) ब्लैकमेल के आगे झुकना स्वीकार्य नहीं है। यह एक वैश्विक चुनौती है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। एस जयशंकर ने ये बयान देकर उस यूरोप को भी नसीहत दे दी है जो पाकिस्तान को कई बार पुचकारता रहता है। एस जयशंकर ने साफ कर दिया कि बातचीत किसी देश से होती है, आतंकियों से नहीं। 

इसे भी पढ़ें: ब्रसेल्स में जयशंकर ने ‘सार्थक’ भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक संवाद में हिस्सा लिया

ये जवाब सुनकर 23 सेकेंड तक काजा कल्लास हैरानी से एस जयशंकर को देखती रहीं और फिर मुस्कुरा दीं। ऐेसे कई मौके रहे हैं जब जयशंकर ने अपने जवाबों से लोगों को अपना फैन बना लिया है। चाहे मानवाधिकार हनन के आरोप हो या रूस से गैस और तेल की खरीद। स्लोवाकिया के दौरे पर गए जयशंकर ने रूस से गैस का आयात कर रहे यूरोपीय देशों की पोल खोलते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि क्‍या रूस से गैस खरीदना युद्ध के लिए पैसे देना है। उन्‍होंने सवाल किया कि यह केवल भारतीय पैसा है जो युद्ध को फंड कर रहा है, यूरोप को आ रही गैस युद्ध को बढ़ावा नहीं दे रही है। उन्‍होंने कहा कि भारत के चीन के साथ बहुत चुनौतीपूर्ण रिश्‍ते हैं लेकिन यूरोप ने इस पर चुप्‍पी साध रखी है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा