पीपीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। उन्होंने यह बैठक राज्य इकाई में फेरबदल से पहले बुलाई है। रविवार को जारी बयान में जाखड़ ने कहा कि सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों की होने वाली बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें कहा जाएगा कि पंजाब के संदर्भ में पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया कोई भी फैसला पूरी राज्य इकाई को मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन से इनकार नहीं, मगर पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं करेंगे कोई गठजोड़ : प्रियंका गांधी

सिद्धू ने शनिवार को जाखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की थी और निवर्तमान पीपीसी अध्यक्ष को ‘‘ अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’’ बताया था। उन्होंने कई अन्य पार्टी विधायकों और मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। रविवार को क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने घनौर से विधायक मदन लाल जलालपुर से उनके पटियाला स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पहड़ा और दर्शन बरार भी जलालपुर के आवास पर मौजूद थे। सिद्धू ने शुत्राणा से विधायक निर्मल सिंह से भी मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

BRICS नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाना भारत में दुनिया के अटूट भरोसे का प्रमाण: SEMICON इंडिया में बोले PM मोदी

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...