प्रभास की आदिपुरुष को लेकर इंतजार खत्म, कृति सेनन के साथ बाहुबली ने शुरू की शूटिंग

By रेनू तिवारी | Aug 18, 2021

सिनेमा के बाहुबली प्रभास की हर फिल्म का फैंस पलके बिछाकर इंतजार करते हैं। प्रभास की मोस्ट अवेटिड फिल्म है आदिपुरुष, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज़ बना हुआ है। फिल्म आदिपुरुष की हर एक डिटेल फैंस चाव से पढ़ते और सुनते हैं। फैंस के लिए ताजा अपटेड है कि आदिपुरुष में प्रभास के साथ कृति सैनन काम करने जा रही हैं। प्रभास और कृति सेनन ने मुंबई में आदिपुरुष के नये शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास को आप भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखेंगे इसके अलावा कृति सेनन फिल्म में श्रीराम की पत्नी सीता का किरदार निभाएंगी।

इसे भी पढ़ें: करीना-कटरीना की तरह दिखना है ब्यूटीफुल और स्टाइलिश तो फॉलो करें यह आसान ब्यूटी टिप्स 

ओम राउत द्वारा निर्देशित, आदिपुरुष 400 करोड़ रुपये के भारी बजट के साथ कर रही है। यह 11 अगस्त 2022 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम की भूमिका में सैफ के साथ रावण के रूप में दिखाई देंगे। प्रभास ने 12 मार्च को आदिपुरुष सेट पर कृति सेनन और सनी सिंह का स्वागत किया। हालांकि कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, कलाकारों और चालक दल ने 3 जुलाई को तीसरे शेड्यूल के लिए शूटिंग फिर से शुरू की।

प्रमुख खबरें

The Partition of Britain | दुनिया पर राज करने वाले ब्रिटेन का अंत करीब? बगावत की आग में झुलसा वेस्टमिंस्टर, तीन देशों ने दागा आजादी का पैगाम!

कर्नाटक के Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से 4 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Tamil Nadu CM के Deepfake वीडियो से ठगी, राजस्थान से आरोपी Shaibu Khan गिरफ्तार

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत दिलाएगी भगवान गणेश की पूजा