प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर भाजपा, कांग्रेस और महाराष्ट्र सूचना केंद्र को मिलेगा विशेष पुरस्कार

By नीरज कुमार दुबे | Nov 05, 2019

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर 'डिजिटल मीडिया पर राष्ट्रभाषा हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की बढ़ती भूमिका' विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन 8 नवम्बर, 2019 को सायं 4 बजे से डिप्टी स्पीकर सभागार, कांस्टीट्यूशन क्लब, नयी दिल्ली में किया जा रहा है। आज के दौर में देखने को मिल रहा है कि डिजिटल मीडिया पर हिन्दी और क्षेत्रीय भाषाओं का प्रभुत्व भले बढ़ा रहा हो लेकिन इस न्यू मीडिया मंच ने पत्रकारिता का जो स्वरूप बदला है और नई चुनौतियाँ आम पाठक, राजनीतिक दलों और सरकारों के समक्ष खड़ी की हैं वह चिंताजनक भी है।

कार्यक्रम की विशेषताएँ

प्रभासाक्षी ने देशभर में लोकसभा चुनावों की कवरेज के दौरान इस बात की भी पड़ताल की कि किस राजनीतिक दल की कौन-सी प्रदेश इकाई सबसे तीव्र और अलग अंदाज में सोशल मीडिया के जरिये मीडिया को अपडेट्स भेजती है। भारतीय जनता पार्टी की सभी प्रदेश इकाइयों के ग्रुपों में दी जानी वाली जानकारी का विश्लेषण करने पर हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई सबसे तीव्र गति से और सबसे अधिक जानकारीपूर्ण अपडेट्स भेजने के मामले में प्रथम स्थान पर है। इसी तरह कांग्रेस के भीतर कर्नाटक इकाई मीडिया अपडेट्स के मामले में शीर्ष पर रही। भाजपा और कांग्रेस की इन इकाईयों के वरिष्ठ नेता पुरस्कार ग्रहण करने पहुँच रहे हैं।

हमने यह भी परखा कि किस प्रदेश का नयी दिल्ली स्थित सूचना केंद्र सर्वाधिक सार्थक और तीव्र गति से मीडिया अपडेट्स भेजता है। इस मामले में दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सूचना केंद्र अग्रणी रहा है। महाराष्ट्र सूचना केंद्र के उप-निदेशक श्री दयानंद काम्बले को कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

इसके अलावा कार्यक्रम में देशभर के 12 उन लेखकों और पत्रकारों को 'हिंदी सेवा सम्मान' से सम्मानित किया जायेगा जोकि सार्थक और तथ्यपरक लेखों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई

Asian Games से बाहर हुए Bangladesh के बल्लेबाज Najmul Hossain Shanto, ढाका लौटेंगे

Asian Games में भारत ने जीते 6 पदक, Sensex 1124 अंक टूटा

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी