Evening News Brief: गुजरात में मोदी की चुनावी रैली, महाराष्ट्र में फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरने से 20 घायल

By एकता | Nov 27, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को गुजरात के खेड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर 27 नवंबर को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया।


गुजरात में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- उनके शासन में चरम पर था आतंकवाद और अब सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाते हैं सवाल


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को गुजरात के खेड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गुजरात में लंबे समय तक आतंकवाद का बोलबाला रहा है। सूरत और अहमदाबाद में हुए विस्फोटों में गुजरात के कई बेगुनाह लोगों की मौत हुई।


महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हादसा, बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा


महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर 27 नवंबर को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। ये लोग 60 फीट की ऊंचाई पर बने फुटओवर ब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए।


Shraddha Murder Case: तिहाड़ जेल पहुंचा आफताब, ऐसे बीती श्रद्धा के आरोपी की रात


श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है, जिसके बाद आरोपी की पहली रात तिहाड़ जेल में बीती है। आफताब को जेल नंबर चार में रखा गया है। सुरक्षा कारणों से आफताब की सेल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जेल अधिकारियों ने कहा कि आफताब जेल में बिना किसी टेंशन के घूम रहा है।


जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर आया गिरिराज सिंह का बयान, कहा देश के विकास के लिए विधेयक जरूरी


भाजपा नेता गिरिराज सिंह आमतौर पर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते है। अब गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से अहम मुद्दे पर बयान देकर सुर्खियां बटोरी है। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है। बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास संसाधन सीमित मात्रा में ही है। उन्होंने कहा कि अगर भारत तेजी से विकास करना चाहता है तो ये जरूरी है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए।


जनसंवाद, नुक्कड़ सभा और मैजिक शो: एमसीडी चुनाव नजदीक आते ही आप ने तेज किया चुनाव प्रचार


आम आदमी पार्टी जो अरविंद केजरीवाल की सरकार,केजरीवाल के पार्षद के तहत इन दिनों चुनाव प्रचार कर रही है। निगम चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में तेजी लाई है। चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने 26 नवंबर को दिल्ली में 155 से अधिक जगहों पर जनसंवाद, नुक्कड़ सभा और कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!