Inkspell की ओर से प्रभासाक्षी को डिजिटल मीडिया पब्लिशर श्रेणी में मिला गोल्ड अवॉर्ड

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह में इंकस्पेल (Inkspell) की ओर से प्रभासाक्षी को डिजिटल मीडिया पब्लिशर श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड दिया गया। प्रभासाक्षी की पूरी टीम की ओर से इसे संपादक नीरज कुमार दुबे ने प्राप्त किया। यह प्रभासाक्षी के लिए गर्व का क्षण है। इस अवसर पर प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे ने टीम के प्रत्येक सदस्य और समूचे प्रबंधन को हार्दिक शुभकामनाएं दी और साफ तौर पर कहा कि निश्चित ही यह पुरस्कार टीम का मनोबल और भी बढ़ाएगा। प्रभासाक्षी को जो गोल्ड पुरस्कार मिला है वह इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि इसका चयन प्रतिष्ठित ज्यूरी ने किया है।

इसे भी पढ़ें: हजारों लोगों की आय को बढ़ाया, नाव वाले को भी करोड़पति बनाया, रिपोर्ट के आंकड़े देख कह उठेगा हर हिंदुस्तानी, महाकुंभ जैसे आयोजन देश के लिए हैं जरूरी

आपको बता दें कि प्रभासाक्षी, एक प्रसिद्ध हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है जो दो दशकों से अधिक समय से अपने दर्शकों की सेवा कर रहा है। हम बिना किसी सनसनीखेजता के, सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ तथ्य-आधारित, प्रामाणिक समाचार देने के लिए समर्पित हैं। हमारी सामग्री हमारे हिंदी भाषी पाठकों के लिए विश्वसनीय, सूचनात्मक और मूल्यवान होने के लिए तैयार की जाती हैं। हमारे YouTube चैनल पर 4 मिलियन से अधिक मासिक विज़िटर, 7.5+ मिलियन मासिक पेज व्यू और 70.6 मासिक मिलियन इंप्रेशन के साथ, प्रभासाक्षी ने पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है