Prabhasakshi's Newsroom। गिरफ्तार हुए अनिल देशमुख । त्योहारी सीजन में बाजारों में खचाखच भीड़भाड़

By अनुराग गुप्ता | Nov 02, 2021

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने बीती रात को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, देशमुख पूछताछ के दौरान सवालों के जवाब देने से बचते रहे जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि उन्होंने वीडियो साझा कर अपनी भी बात रखी है। त्योहार का मौसम आ गया है और बाजारों में भारी भीड़भाड़ देखी जा सकती है। इस दौरान कोरोना के नियमों की जमकर कोताही भी हो रही है। हम बात एनसीपी नेता नवाब मलिक भी करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और अंत में बात मेरठ की करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 

त्योहारी सीजन में खचाखच भरे बाजारत्योहारी सीजन में बाजार खचाखच भरे हुए है। इसी बीच दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट का वीडियो सामने आया है। त्योहार की खरीदारी के लिए लोग बाजार में उमड़ पड़े और जो विजुअल सामने आए, उसमें सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती हुई देखी जा सकती है।वहीं आज पिछले 259 दिनों में कोविड-19 के सबसे कम 10,423 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 53 हजार 776 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में सामने आए नए मामलों के बाद देश में संक्रमण की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: शुरुआती रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस आगे भाजपा खेमे में मायूसी का आलम 

फडणवीस पर बरसे नवाब मलिकमहाराष्ट्र में शुरू हुए ड्रग्स मामले में विवाद खड़ा हो रहा है। उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के दामाद के घर से गांजा बरामद हुआ। देवेंद्र जी आपका निकटतम वानखेड़े है, पंचनामा मंगा लीजिए। नवाब मलिक के दामाद के घर से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई, उसका पंचनामा है।उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े जब से इस विभाग में आया उसने अपनी एक प्राइवेट आर्मी खड़ी की। ये प्राइवेट आर्मी धड़ल्ले से शहर में ड्रग्स का कारोबार करती है, छोटे-छोटे मामले उजागर होते हैं, लोगों को फंसाया जाता है। वानखेड़े के जरिए हज़ारों करोड़ रुपये की उगाही हुई है। 

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से पहले चुनाव के दौरान ‘लॉलीपॉप' देने वाले नेताओं पर साधा निशाना 

मेरठ के सोतीगंज में पुलिस की छापेमारीसदर बाजार पुलिस ने मिली एक सूचना के आधार पर सोतीगंज में वाहनों के कमेले पर एक बार फिर छापेमारी की। इस दौरान दो घरों में पुलिस की छापेमारी के दौरान दर्जनों मोटरसाइकिल के इंजन और बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने वाशिंग मशीन, अलमारी और बक्सों के अंदर रखे गए 2 व्हीलर के इंजन और अन्य पुर्जे जब्त किए हैं। हालांकि मौके से आरोपी फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut