Prabhasakshi's Newsroom । संसद में फिर गूंजेगा पेगासस का मुद्दा । आर्यन को आज भी नहीं मिली जमानत

By अनुराग गुप्ता | Oct 27, 2021

ड्रग्स केस मामले में किंग खान के बेटे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें आज भी बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। हालांकि जमानत पर गुरुवार को फिर से सुनवाई होगी। वहीं पेगासस मामले पर बातचीत करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और अंत में दिल्ली के स्कूलों की बात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की नि:शुल्क तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या शामिल : अरविंद केजरीवाल 

संसद में पेगासस मामले को उठाएगी कांग्रेसकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से 3 सदस्यीय समिति बनाने संबंधी फैसले का स्वागत किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में विपक्ष के रुख का समर्थन किया है और संसद के आगामी सत्र में इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पेगासस के जरिए भारतीय लोकतंत्र को कुचलने और देश की राजनीति एवं संस्थाओं को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया गया।दिल्ली में फिर खुलेंगे स्कूलएक नवंबर से दिल्ली के सभी स्कूल फिर से खुल सकेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि डीडीएमए ने शहर में एक नवंबर से सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और छठ पूजा समारोहों को कोविड के सख्त प्रोटोकॉल के बीच आयोजित करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाएं हाइब्रिड तरीके से संचालित हों, जिसका अर्थ है कि ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल