Prabhasakshi's Newsroom । जूही चावला ने भरा आर्यन खान का बेल बॉन्ड फिर भी आज नहीं हो पाई रिहाई

By अनुराग गुप्ता | Oct 29, 2021

आर्यन खान आज मन्नत आते-आते रह गए। दरअसल, आर्यन खान आज जेल से बाहर आने वाले थे लेकिन सही समय में आर्थर रोड स्थित जेल तक जमानत की कॉपी नहीं पहुंची। वहीं हम बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान की करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है और अंत में चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।  

इसे भी पढ़ें: गुजरात: मंदिर जाने पर दलित परिवार पर हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

मोदी के मुरीद हुए राजनाथरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 24 कैरेट का सोना बताते हुए कहा कि सरकार के प्रमुख के तौर पर उनके पिछले दो दशकों के राजनीतिक सफर को प्रबंधन स्कूलों में प्रभावी नेतृत्व और कुशल शासन पर एक केस स्टडी के तौर पर पढ़ाया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि एक सच्चे नेतृत्व की पहचान उसके इरादे और सत्यनिष्ठा से होती है और दोनों ही मामलों में प्रधानमंत्री मोदी 24 कैरेट सोने के हैं। 20 साल तक सरकार का प्रमुख रहने के बाद भी उन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।अखिलेश पर बरसे अमित शाहकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब तक की सारी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर योगी को मुख्यमंत्री बनाना होगा। 

इसे भी पढ़ें: स्वेदशी कलाकारों के लिए हुनर हाट बना एक प्रमाणिक प्लेटफार्म : मुख्तार अब्बास नकवी 

दरअसल, अमित शाह ने लखनऊ में मेरा परिवार-भाजपा परिवार नारे के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जब कमल का झंडा और नारा लेकर चल पड़ते हैं तो विपक्षी दलों के दिल दहल जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया