Prabhasakshi's Newsroom । वैक्सीनेशन पर PM मोदी की समीक्षा बैठक । काशी में स्थापित होगी मूर्ति !

By अनुराग गुप्ता | Nov 03, 2021

कोरोना के खिलाफ सबसे बड़े हथियार यानी की वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जागरुकता फैलाने के तरीकों के बारे में बातचीत की। इसके अलावा बात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की करेंगे। जो 100 साल पहले चोरी हुई मूर्ति को वापस लाने वाली है और अंत में चर्चा केजरीवाल सरकार की करेंगे। दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली के व्यापारियों के लिए दिल्ली बाजार बेव पोर्टल लाने वाली है। जिसके जरिए दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरा पहचानने वाले सिस्टम को बंद करेगा फेसबुक, एक अरब से भी ज्यादा लोगों के फेसप्रिंट करेगा डिलीट 

काशी में लौटेंगी माता अन्नपूर्णामाता अन्नपूर्णा की प्रतिमा 100 साल पहले चोरी हो गई थी। जिसके बाद वह कनाडा पहुंच गई थी और अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उसे वापस लाने वाली है और काशी में फिर से स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले काशी से मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हो गई थी। जो उत्तर प्रदेश सरकार को 11 नवंबर को मिलेगी।दिल्ली बाजार वेब पोर्टल की तैयारी में सरकारदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल तैयार कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पोर्टल से दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी