Yoga For Eyes । लंबी स्क्रीन टाइम से खराब हो रही हैं आंखें? घबराए नहीं, योग में छुपा हुआ है इसका समाधान

By एकता | Jun 21, 2023

सदियों तक भारतीय संस्कृति की अनमोल विरासत रहा 'योग' अब दुनियाभर के लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। योग, मनुष्य के तन एवं मन दोनों को स्वस्थ रखने का काम करता है। यहीं वजह है कि पिछले एक दशक में इसकी लोकप्रियता में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। आमतौर पर लोग वजन घटाने और तनाव कम करने के लिए योग का अभ्यास करते हैं। लेकिन इसके फायदे सिर्फ यहीं तक सिमित नहीं है। आज के आधुनिक डिजिटल युग में जहाँ घंटों तक लैपटॉप और मोबाइल के आगे बैठने से लोगों की आँखों में तनाव बढ़ रहा है। वक्त से पहले बच्चों और युवाओं की आँखों की रोशनी कमजोर हो रही है। इसके अलावा अनगिनत लोग आँखों की कई समस्याओं से परेशान है। सौभाग्य से, इन सभी समस्याओं का समाधान योग में छिपा है। रोजाना नेत्र योग करने से लोग अपनी आँखों की रोशनी और अन्य परेशानियों को ठीक कर सकते हैं।

पामिंग- सबसे पहले अपनी हथेली को आपस में रगड़ कर गर्म करें और फिर धीरे से कुछ सेकंड के लिए उन्हें अपनी आँखों पर लगाए। ऐसा करने से आपकी आंखों की पुतलियों को नमी मिलेगी। इससे आपको अपनी आँखों के तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

किसी चीज को घूरना- किसी एक चीज को चुने और फिर थोड़ी सी दूर जाकर उसपर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें या फिर उस चीज को घूरने की कोशिश करें। ध्यान रहे ये आपको बिना पलक झपकाए करना है। ऐसा करने से आपको आँखों का फोकस सुधारने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: 85% लोग गलत तरीके से पीते हैं पानी, ऐसे पिएंगे पानी तो दूर भागेंगी बीमारियां

आंखों के योग को करें दिनचर्या में शामिल

- सुबह आँख खुलते ही बिस्तर पर से उठने से पहले बैठे-बैठे आँखों के योग का अभ्यास करें।

- ऑफिस में काम करने के दौरान स्क्रीन से ब्रेक लेकर 5 से 10 मिनट के लिए योग का अभ्यास करें।

- आँखों के योग का आप ट्रेवल करने के दौरान भी अभ्यास कर सकते हैं, इसलिए ऑफिस पहुंचने के दौरान योग करना न भूले।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला

Main Vaapas Aaunga के मुरीद हुए Anurag Kashyap, इम्तियाज़ अली को लिखा खास नोट, बोले- आई लव यू मटनखोर