उत्तर प्रदेश से तीन बार विधायक रह चुके हैं प्रदीप कुमार, जानिए इनके राजनीतिक सफर के बारे में

By निधि अविनाश | Mar 10, 2022

प्रदीप चौधरी उत्तर प्रदेश की 13वीं, 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के गंगोह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्हें कैराना सीट से 17 वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में चुना गया है। प्रदीप चौधरी के पिता स्वर्गीय मास्टर कंवरपाल सिंह 3 बार विधायक रहे। 10 मार्च 1969 को जन्मे प्रदीप कुमार एक गुर्जर परिवार से आते है। 

राजनीतिक सफर के बारे में बात करें तो प्रदीप चौधरी तीन बार विधायक रह चुके हैं। अपनी पहली जीत के दौरान, वह 2000 में नकुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य के रूप में चुने गए थे। इसके बाद वे 2012 में गंगोह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में चुने गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रुदर सेन को 4,023 मतों के अंतर से हराया था। वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में गंगोह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा के लिए चुने गए, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार नौमान मसूद को 38,028 मतों के अंतर से हराया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह