Prague Chess Festival: World Champion Gukesh लगातार दूसरे ड्रॉ पर फंसे, Arvind Chidambaram ने जीत से सबको चौंकाया।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2026

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोव के साथ अंक बांटकर एक और ड्रॉ खेला, लेकिन मौजूदा चैंपियन अरविंद चिदंबरम ने प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के दूसरे दौर में अमेरिका के हैंस मोके नीमन को हराकर सबको चौंका दिया। गुकेश लगातार दूसरी बाजी में सफेद मोहरों से खेल रहे थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें लगातार दूसरे दौर में अंक बांटने पड़े।

अब जबकि सात दौर का खेल बाकी है तब अब्दुसत्तोरोव, याकूबोव और स्थानीय खिलाड़ी डेविड नवारा 1.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों के बाद गुकेश, अरविंद, वैन फोरेस्ट और गुइजारो का नंबर आता है जो उनसे आधे अंक से पीछे हैं। ईरान के परहम मगसूदलू, जर्मनी के शीर्ष वरीयता प्राप्त विंसेंट कीमर और नीमन ने 10 खिलाड़ियों के नौ दौर के टूर्नामेंट में अभी आधा अंक ही हासिल किया है। चैलेंजर्स वर्ग में ग्रैंडमास्टर और विश्व महिला कप विजेता दिव्या देशमुख ने स्पेन के डैनियल युफ्फा के साथ ड्रॉ खेला। इस वर्ग में खेल रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सूर्य शेखर गांगुली ने डेनमार्क के जोनास बुहल बिएरे के साथ ड्रॉ खेलकर अपना खाता खोला।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश