प्रकाश अंबेडकर का आरोप, आदित्य ठाकरे के निजी हित में शिवसेना-यूबीटी ने MVA तोड़ने का किया फैसला

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने आज आरोप लगाया कि उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के शिवसेना गुट ने आदित्य ठाकरे के निजी हित के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को तोड़ने का फैसला किया। इस बीच, इस सवाल के जवाब में कि महा विकास अघाड़ी टूट की ओर बढ़ रही है और गठबंधन में सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरा कहना यह है कि चाहे वे एक साथ लड़ें, अलग-अलग लड़ें, एकजुट रहें या अलग हो जाएं, हमारा ध्यान इस पर नहीं है। हमारा ध्यान महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करने पर है। आने वाले सभी चुनावों में जनता का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने MVA को दिया बड़ा झटका, संजय राउत का ऐलान- अपने दम पर लड़ेंगे

राउत ने कहा कि मैंने अभी हमारे शहर शिव सेना प्रमुख प्रमोद मानमोडे से इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा लड़ने का मौका नहीं मिलता है। इससे पार्टी बल्कि पार्टी के विकास पर असर पड़ रहा है। हमें नगर निगम, जिला परिषद और नगर पंचायत में अपने दम पर लड़ना चाहिए और अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को बचाना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

प्रमुख खबरें

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब

NEET विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले Dharmendra Pradhan बोले, मेरे लिए मंत्री पद युवाओं से बड़ा नहीं

Maharashtra में 11 अगस्त से Milk Price ₹2 प्रति लीटर बढ़ा, डेयरी उत्पाद भी होंगे महंगे