केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल में शीशम के पेड़ों की अवैध कटाई पर रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

नयी दिल्ली/कोच्चि। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केरल के वायनाड जिले के जंगलों से सदियों पुराने शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई और तस्करी के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मांगी। इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध लेकर नयी दिल्ली में जावड़ेकर से भेंट करने के बाद विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से यह बात बतायी। केरल के रहने वाले मुरलीधरन ने कहा कि केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने उनकी शिकायत के आधार पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें: सिविल सेवा परीक्षा के लिए यूपीएससी की साक्षात्कार प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू होगी

कांग्रेस नीत विपक्ष यूडीएफ ने मंगलवार को यह मुद्दा विधानसभा में उठाया और राज्य की वामपंथी सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। राज्य सरकार ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को बताया कि पेड़ों की कटाई में माफिया शामिल है और जांच में जो बात सामने आयी है वह वास्तविक समस्या के मुकाबले बहुत छोटी है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें