4 जून के बाद कांग्रेस में एक और टूट होगी! प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा- साजिश की शिकार हुईं प्रियंका गांधी

By अंकित सिंह | May 04, 2024

मार्च में कांग्रेस से निष्कासित किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र को चुनने को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने की सभी अटकलों पर विराम लगने के एक दिन बाद कृष्णम ने भी एक चौंकाने वाला दावा किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस जल्द ही राहुल गांधी गुट और प्रियंका गांधी गुट में विभाजित हो सकती है। गौरतलब है कि कृष्णम ने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी पार्टी में चल रही साजिश का शिकार हुई हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा है, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी का चुनाव नहीं लड़ना अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का रूप ले रहा है जो 4 जून के बाद फूटेगा। कांग्रेस फिर से दो धड़ों में बंट जाएगी, एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी का। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी


उन्होंने दावा किया कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव नहीं लड़ने देंगे। प्रियंका गांधी के खिलाफ परिवार और पार्टी में बहुत बड़ी साजिश चल रही है। वह परिवार और पार्टी में साजिश का शिकार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहिए था। आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने फरवरी 2024 में "अनुशासनहीनता" के लिए निष्कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को लगा जोर का झटका धीरे से

सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Amethi LokSabha Election: यादगार होगी स्मृति ईरानी की जीत!

Top 7 news of the week: अंतरिम बेल पर चुनाव प्रचार करते केजरीवाल, CM आवास में मारपीट के आरोप लगाती स्वाति मालीवाल