UCC पर बोले प्रमोद कृष्णम, भाजपा चतुर पार्टी, 2024 चुनाव जीतने के लिए इसे हवा देना चाहती है

By अंकित सिंह | Jun 17, 2023

समान नागरिक संहिता का मुद्दा देश में एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। 22वें विधि आयोग ने इसको लेकर विभिन्न धार्मिक संगठनों से राय मांगी है। इसके बाद लगातार यूसीसी को लेकर चर्चा हो रही है। इन सबके बीच कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा सिर्फ 2024 चुनाव जीतना चाहती है इसलिए यूसीसी के मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने सरकार पर ध्रुवीकरण के एजेंडे को भी लागू करने का आरोप लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Uniform Civil Code को लेकर बढ़ी सक्रियता, विधि आयोग ने धार्मिक संगठनों से महीने भर में मांगे विचार

दोबारा मांगी गई राय

विधि आयोग ने बताया है उसने राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) पर लोगों तथा मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के सदस्यों सहित विभिन्न हितधारकों के विचार आमंत्रित कर नये सिरे से परामर्श की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। इससे पहले, 21वें विधि आयोग ने मुद्दे की पड़ताल की थी और समान नागरिक संहिता पर दो मौकों पर सभी हितधारकों के विचार मांगे थे। उसका कार्यकाल अगस्त 2018 में समाप्त हो गया था। 22वें विधि आयोग को हाल में तीन साल का कार्य विस्तार दिया गया है। इसने कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा एक पत्र भेजे जाने के बाद समान नागरिक संहिता से जुड़े विषयों की पड़ताल शुरू कर दी है। नोटिस में कहा गया है, ‘‘बाइसवें विधि आयोग ने एक बार फिर समान नागरिक संहिता पर व्यापक स्तर पर लोगों और मान्यताप्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार मांगने का फैसला किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट