उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद मित्तल धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

साराजेवो। दिग्गज इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के अनुज एवं भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बुधवार को बोस्निया में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर धोखाधड़ी एवं ताकत के दुरुपयोग  के संदेह हैं। एक अभियोजक ने यह जानकारी दी। यह मामला उत्तरपूर्वी शहर लुकावाक में कोकिंग संयंत्र के परिचालन से संबंधित है। प्रमोद मित्तल 2003 से इस संयंत्र का सह-प्रबंधन कर रहे हैं। इस संयंत्र में करीब 1,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय ने एस्सार स्टील के दिवाला एवं ऋणशोधन मामले में की सुनवाई

अभियोजक काजिम सेरहैटलिक ने संवाददाताओं को बताया,  अभियोजन के आदेश पर पुलिस ने जीआईकेआईएल के पर्यवेक्षी बोर्ड (सुपरवाइजरी बोर्ड) के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी। इस कंपनी का प्रबंधन प्रमोद मित्तल की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स एवं एक स्थानीय कंपनी (केएचके) मिलकर करती है। इस मामले में महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य एवं पर्यवेक्षी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बैंक ने लगाया भूषण पावर एंड स्टील पर 238 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

अभियोजन ने कहा कि उन पर  संगठित अपराध और उल्लेखनीय रूप से शक्ति के दुरुपयोग एवं आर्थिक अपराध करने के संदेह हैं। सेरहैटलिक के मुताबिक दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार संदिग्धों को 45 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। संदिग्धों को बुधवार को एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ