By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहिए। विजयवाड़ा में आयोजित ‘विकसित भारत 2047: युवा राजनीतिक नेताओं के संवाद’ को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि युवाओं को राजनीति में आने के बाद बड़े पदों पर नजर रखने के बजाय जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में आने से पहले युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में अनुभव हासिल करना महत्वपूर्ण है।’’ सावंत ने युवाओं से विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।